फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: बरातियों- घरातियों में कहासुनी, जयमाल के दौरान बिगड़ गई बात, बिन दुल्हन लौटी बरात

Tue, 29 Nov 2022 10:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

सोमवार को केमरी के शिवनगर गांव से बरात गई थी। बरात के आने के बाद उसका स्वागत किया गया। सभी रस्मों को पूरा करने के बाद जयमाल की रस्म पूरी की जानी थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जयमाल के दौरान इशारों-इशारों में दुल्हन के बारे में कुछ बोल दिया। जिससे बात बिगड़ती चली गई। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ता चला गया। 
विज्ञापन
बिन दुल्हन लौटी बरात - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के धमोरा शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में जयमाल के दौरान किसी बात को लेकर बरातियों और घरातियों में कहासुनी हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि शादी रोकनी पड़ी और बरात बिना दुल्हन के लौट गई। 

विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को केमरी के शिवनगर गांव से बरात गई थी। बरात के आने के बाद उसका स्वागत किया गया। सभी रस्मों को पूरा करने के बाद जयमाल की रस्म पूरी की जानी थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जयमाल के दौरान इशारों-इशारों में दुल्हन के बारे में कुछ बोल दिया। जिससे बात बिगड़ती चली गई। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ता चला गया। 

 

जिसके बाद दोनों पक्ष आमने- सामने आ गए बिना दुल्हन के बरात लौट गई। दुल्हन पक्ष ने मंगलवार को शहजादनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। सीओ केमरी संगम कुमार के अनुसार दोनों पक्षों बीच आपसी समझौते का प्रयास चल रहा था। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें