रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मेहंदी नगर शुमाली में चोरों ने दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना में स्कूल का जरूरी सामान और विद्युतीकरण कार्य में इस्तेमाल होने वाला उपकरण चोरी कर लिया। मामले में प्रधानाध्यापक की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। प्रधानाध्यापक अमीना बेगम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ मई की रात कुछ अज्ञात लोग स्कूल में घुस आए। चोर स्कूल से दो इंवर्टर बैटरी, एक एलईडी, रजिस्टर और अन्य जरूरी सामान उठा ले गए। इसके अलावा विद्यालय में चल रहे विद्युतीकरण कार्य में इस्तेमाल होने वाले दो सर्किट, एक ब्लेंडर, 50 मीटर वायर और केबल भी चोरी कर ली गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्कूल स्टाफ में हड़कंप मच गया। प्रधानाध्यापक ने मामले की जांच कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कर्मपाल सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। संवाद