रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड और पासपोर्ट मामले में शनिवार को गवाह नहीं पहुंचा,जिस पर इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 25 जून को होगी। यह मामला सिविल लाइंस कोतवाली में 2019 में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई इन दिनों कोर्ट में चल रही है।