फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आखिरी वक्त में आई अड़चन तो मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां की रिहाई से पहले अचानक पेंच फंस गया,जिसके बाद सीतापुर से लेकर रामपुर तक हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

सपा नेता की रिहाई के लिए रामपुर से सीतापुर जेल को 72 मामलों में परवाने कल ही भेज दिए गए थे। मेल के जरिए भेजे गए परवाने जेल पहुंच भी गए थे, लेकिन जब सुबह के वक्त सपा नेता की रिहाई को उनके परिजन सीतापुर जेल पहुंचे तो पता चला कि एक मामले में तीन-तीन हजार के मुचलकों की राशि जमा नहीं कराई गई है। आनन-फानन सीतापुर से सपा नेताओं ने स्थानीय नेताओं से संपर्क साधा और फिर उनके अधिवक्ताओं से बातचीत की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कागजी कार्रवाई पूरी की गई। जिसके बाद दोपहर 12 बजे के बाद सपा नेता की रिहाई हो सकी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें