फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र में एक मकान में चोरी,पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में एक मकान में चोरों ने चोरी को अंजाम दे दिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के पत्थरों के थाम निवासी कमरुजमा शेख 25 सितंबर को परिवार के साथ रिश्तेदार के घर बंगलुरु गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। इस दौरान रविवार की आधी रात को चोर मकान का ताला तोड़कर उसके घर मे घुस गए। चोरो ने कमरे में रखी अलमारी को पूरी तरह खंगाल दिया।चोर सोने की दो अंगूठी, एक जोड़ी पाजेब ,घड़ी और चार हजार की नकदी समेटकर ले गए। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए।पड़ोसियों ने चोरी की सूचना कमरुजमा शेख को दी,लेकिन बाहर होने के कारण मौके पर नही पहुंच सके।बाद में उन्होंने जानकारी देकर अपने ससुर अब्दुल खालिद को मौके पर भेजा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर वापस आ गई। बाद में ससुर अब्दुल खालिद की ओर से घटना पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें