फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रुकेगा विकास का पहिया : औलख

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास का पहिया तेजी के साथ चलता रहेगा। कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा और पूरे प्रदेश में उनका ही एकमात्र विधानसभा क्षेत्र होगा, जो आदर्श विधानसभा क्षेत्र कहलाएगा। रविवार को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने ये बातें कहीं। राज्यमंत्री ने रविवार की दोपहर ग्राम पहाड़पुर और पसियापुर में सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पहले उत्तराखंड की सड़कों को लोग अच्छा कहते थे। लोग यहां की सड़कों को खराब बताते थे। पहले के कुछ जनप्रतिनिधि काम करने के बजाए सड़कों पर धान लगाने का काम करते थे। मगर आज वह विकास की हर किरण हर क्षेत्र में फैला रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र की सड़कों को देखकर उत्तराखंड के लोग भी कहते हैं कि विकास ऐसा ही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सीमा से सटे सभी गांवों की जर्जर सड़कों को शीघ्र ही डामर कराया जाएगा। अगर कहीं पर कोई सड़क छूट रही है तो लोग उन्हें बताएं, ताकि वह उन सड़कों को भी प्राथमिकता के साथ नए सिरे से निर्माण करा सकें। उन्होंने अपने कार्यकाल में कराए विकास कार्यों को गिनाया।
उन्होंने कहा की ग्राम पसियापुर से पहाड़ी चंदेला तक डामर रोड 450 मीटर है, जिसकी लागत 13 लाख रुपये है। ग्राम पहाड़पुर बौसेना से बेरखेड़ी तक करीब 800 मीटर डामर रोड करीब 35 लाख रुपए की लागत से बनेगी। जिसका लाभ उत्तराखंड के लोग भी उठाएंगे। उन्होंने दोनों सड़कों का शिलान्यास किया। इस मौके पर डीसीबी उप चेयरमैन हरजिंद्र सिंह, मेजर सिंह, देवेंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, हीरा सिंह, जसपाल सिंह, राजू सागर, काबल सिंह, मेजर सिंह, गुरप्रीत सिंह, रविंद्र मोहन त्रिपाठी, इंदर सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, केसर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें