फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भड़काऊ भाषण मामले आजम खान के पक्ष में चार की गवाही पूरी,10 अक्तूबर को अगली सुनवाई

Fri, 07 Oct 2022 08:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला, संवाद रामपुर

सार

आजम खां ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मिलक कोतवाली क्षेत्र के खातानगरिया गांव में जनसभा को संबोधित किया था। आरोप है कि उन्होंने भड़काऊ भाषण दिया था जिससे दो वर्गों में नफरत फैल सकती थी।
विज्ञापन
आजम खां (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के भड़काऊ भाषण देने के मामले में दर्ज मुकदमे में सपा नेता के पक्ष शुक्रवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत चार लोगों ने कोर्ट में गवाही दी। चारों गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 10 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन


आजम खां ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मिलक कोतवाली क्षेत्र के खातानगरिया गांव में जनसभा को संबोधित किया था। आरोप है कि उन्होंने भड़काऊ भाषण दिया था जिससे दो वर्गों में नफरत फैल सकती थी। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो अवलोकन टीम के प्रभारी अनिल कुमार चौहान की ओर से मामले की रिपोर्ट मिलक कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।
 
पुलिस ने विवेचना चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। अभियोजन की ओर से इस मुकदमे में वादी मुकदमा सहित पांच गवाहों के बयान दर्ज कराए गए हैं। आजम खां इस मुकदमे में जमानत पर हैं। एक अक्तूबर को आजम खां ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने बयान दर्ज कराए थे और अपने बचाव में साक्ष्य पेश करने की बात कही थी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कोर्ट में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, अमरजीत सिंह सहित कई गवाहों के नाम की सूची दाखिल की गई थी। शुक्रवार इस मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में हुई। बचाव पक्ष की ओर से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, बिलासपुर विधानसभा सीट से सपा के प्रत्याशी रहे अमरजीत सिंह, बिलासपुर के पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन और शाहबाद नगर पंचायत की अध्यक्ष शमा परवीन के बयान दर्ज कराए गए। इसके बाद अभियोजन अधिकारी अमर तिवारी ने गवाहों से जिरह की। चारों गवाहों की गवाही पूरी हो गई है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 10 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें