फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जयाप्रदा की गिरफ्तारी को मुंबई गई टीम खाली हाथ लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पूर्व सांसद जयाप्रदा की गिरफ्तारी को लेकर मुंबई गई पुलिस की विशेष टीम लगभग सप्ताह भर बाद शुक्रवार की शाम को खाली हाथ वापस लौट आई।
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। कोर्ट ने वारंट जारी होने के बाद भी हाजिर न होने पर पुलिस अधीक्षक को विशेष टीम गठित कर पूर्व सांसद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद एसपी ने एक विशेष निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया था।
विज्ञापन

इस टीम ने रामपुर से लेकर मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद तक छापेमारी की, लेकिन पूर्व सांसद जयाप्रदा पुलिस के हाथ नहीं लगीं। करीब एक सप्ताह के प्रयास के बाद पुलिस की विशेष टीम शुक्रवार को वापस लौट आई। पूर्व सांसद को 10 जनवरी को कोर्ट में पेश होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें