फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: टांडा–बाजपुर मार्ग पर लगा रहा जाम, परेशान होती रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। नगर व क्षेत्र में भाईदूज का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं टांडा–बाजपुर मार्ग पर वाहनों की भीड़ बढ़ने से सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। कई जगहों पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस जाम को खुलवाने में जुटी रही, लेकिन दिनभर स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही मिठाई खरीदने वालों का तांता लगा रहा। दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगीं और अधिकांश दुकानों पर दोपहर तक मिठाई की कई वैरायटी खत्म हो गईं। सवारी न मिलने के कारण कई बहनें बस अड्डों और सड़कों के किनारे घंटों इंतजार करती रहीं। कुछ लोग निजी वाहनों से अपनी बहनों को उनके घरों तक छोड़ते भी नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें