फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: असहनीय था बंटवारे का दर्द, नम हुईं आंखें

Thu, 15 Aug 2024 12:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विभाजन की विभीषिका दिवस के मौके पर विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बंटबारे का दर्द सहने वाले 20 परिवारों के मुखियाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान जान गंवाने वाले लोगों को भी याद किया गया।
विज्ञापन

आजादी की सालगिरह से पहले बुधवार को विभाजन विभीषिका दिवस का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दौरान विस्थापित जिले के 20 परिवारों के मुखियाओं का सम्मान तथा उनसे विस्थापन की दास्तान पर चर्चा की गई। विभाजन विभीषिका के कारण अपनी जान गंवाने वाले व्यक्तियों को श्रद्धांजलि भी दी गई। विभाजन विभीषिका से संबंधित प्रदर्शनी दिखाई गई और विस्थापित लोगों ने अपने अनुभव के बारे में सभी उपस्थित लोगों को बताया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार उन्हें अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर भिरांवा बाई,माया बाई, दर्शन लाल, ईश्वर सिंह, सुच्चा सिंह, हरभजन सिंह, लखविंदर सिंह निवासी ग्राम नवीगंज पिपली, विकासखंड-स्वार, के साथ ही कश्मीरी लाल, सुंदर राम, माछिया राम, सुरेश कुमार, रांझा राम, टेकचंद, गोपालचंद, बागचंद, महंगा राम, निवासी ग्राम पदमपुर, विकासखंड-स्वार, बलदेव सिंह, करनैल सिंह, हरजीत सिंह, झरमर सिंह निवासी विकासखंड बिलासपुर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनको हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी दुष्यंत कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महेश कौशिक, समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें