रामपुर। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में सोमवार को विवेचक ने कोर्ट में पेश होकर बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की जो कि पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई आठ अप्रैल को होगी।
सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ यह मामला शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया था। उन्होंने इस मामले में अब्दुल्ला के अलावा उनके पिता सपा नेता आजम खां को भी नामजद किया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। सोमवार को इस मामले की सुनवाई हुई। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अमरनाथ तिवारी एवं भाजपा विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना के मुताबिक विवेचक प्रवीण कटियार ने अपने बयान दर्ज कराए। आजम खां के अधिवक्ता ने उनसे जिरह की लेकिन पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई आठ अप्रैल को होगी।