फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जांच में झूठी निकली हाईवे पर लूट की घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम हाईवे पर चार युवकों द्वारा इनवर्टर बैटरी मैकेनिक से 70000 रुपये, बाइक और फोन लूटने की घटना पुलिस की जांच में झूठी निकली। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान दोनों पक्षों के बीच रुपयों के लेनदेन का मामला निकला है। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टाह खुर्द निवासी मेराज हसन ने शनिवार की रात करीब आठ बजे कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि वह नगर के केमरी तिराहे पर इनवर्टर व बैटरी मरम्मत का कार्य काम करता है। शाम करीब सात बजे वह वह दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। नैनीताल हाईवे बाईपास के पास चार लोगों द्वारा उसकी बाइक, 70000 रुपये व फोन लूट लिया गया है।
उसने लूटपाट करने वाले लोगों के नाम व पते भी बताए, जो सभी रुद्रपुर के रहने वाले थे। हाईवे पर लूटपाट की घटना से पुलिस सन्न रह गई। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने तुरंत ही संबंधित लोगों की धरपकड़ शुरू की। पुलिस ने उक्त मामले में चार लोगों को हिरासत में ले लिया। रुद्रपुर निवासी चारों लोगों के साथ उनके परिजन भी देर रात कोतवाली पहुंच गए। चारों युवकों ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि मेराज हसन ने रुद्रपुर के मोहल्ला भूत बंगला आदि समेत कई मोहल्लों की करीब 20 महिलाओं से लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर करीब दो लाख रुपये हड़प लिए हैं।
विज्ञापन

चारों लोगों ने पुलिस को यह भी बताया कि मेराज ने स्वयं ही उन्हें बुलाया था और उनके रुपये जल्द वापस करने की बात कहते हुए खुद ही अपनी बाइक व मोबाइल दिया था। रुपये लूटने की बात गलत है। उन्होंने बाइक व मोबाइल फोन रुद्रपुर थाने में जमा कर दिया है। पुलिस ने रुद्रपुर थाने से बाइक व मोबाइल भी रात में ही मंगवा लिए। देर रात तक हुई जांच के बाद लूट का मामला फर्जी पाया गया।
कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रुपयों के लेनदेन का मामला था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इसके बाद दोनों पक्ष चले गए। माफी मांगने पर पुलिस ने लूट की झूठी सूचना देने वाले को भी छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें