फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अतिक्रमणकारियों ने खुद हथौड़ा चलाकर हटाए कब्जे

Sun, 01 Jun 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। प्रशासन की चेतावनी के बाद शाहबाद रोड पर स्थित अतिक्रमणकारियों ने अपने कब्जों पर खुद ही हथौड़ा चलाना शुरू कर दिया है। अतिक्रमण के दायरे में एक मदरसा, 14 दुकानें और सात मकानों को अवैध बताते हुए प्रशासन ने चेतावनी जारी की है। बृहस्पतिवार को तहसीलदार ने पटवाई कस्बा स्थित 14 दुकान, मदरसा और सात मकान को खाली करने के लिए केवल तीन दिन की मोहलत दी थी। तीसरे दिन शनिवार को लोगों ने खुद ही दुकान को खाली कर उनको तोड़ना शुरू कर दिया। इस भूमि पर स्थित सात मकान के लोगों ने भी खुद अतिक्रमण हटाने के लिए खुद ही हथौड़ा चलाना शुरू कर दिया। बताया गया कि मदरसा भी खाली किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें