फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: रेलवे पटरियों पर मिला शव मेरठ निवासी युवक का निकला

Wed, 02 Apr 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। बीते सोमवार की शाम मिलक और ग्राम जालिफ नगला गांव के बीच रेल की पटरियों पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने मृतक के जेब की तलाशी ली थी। उसकी जेब में एक कागज पर मोबाइल नंबर लिखा मिला था। पुलिस ने मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। इसके बाद मृतक की शिनाख्त जिला मेरठ के थाना हसनपुर के गांव अमरपुर निवासी 44 वर्षीय नवाब सिंह के रूप में हुई। शव की शिनाख्त हो जाने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, खबर मिलने पर मृतक के परिजन जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए। देर रात परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। मृतक के पिता सुरेंद्र ने बताया कि उनका पुत्र कुछ समय से दिमागी तौर पर सही नहीं चल रहा था। तीन महीने पूर्व वह बिना बताए घर से गायब हो गया था। एक माह बाद स्वयं वापस लौट आया। दो महीने पूर्व एक बार फिर से घर से गायब हो गया। तब से वापस घर नहीं लौटा था। मृतक पिता के साथ खेती किसानी करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी सिंधुवती, पुत्री श्वेता और पुत्र वीर सिंह को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें