टांडा। थाना क्षेत्र के मोहल्ला फत्तावाला दढ़ियाल निवासी एक युवक ने मारपीट के आरोपियों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़ित शुभम ने बताया कि उसने रितिक, आदित्य, अभिषेक के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि चार मार्च को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर सिर फाड़ दिया था और जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित के अनुसार मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी उसे रास्ते में घेरकर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही उनके साथी उदयवीर, अरुण और वीरु भी तमंचे के बल पर धमकी दे रहे हैं कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देंगे। सीओ कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद