रामपुर में शनिवार को चौकी हजियानी पर तैनात पुलिस फोर्स।
चौकी हजियानी में कुएं को लेकर उपजे विवाद के बाद फोर्स शनिवार को भी अलर्ट रही। यहां पर दिन भर कई थानों की फोर्स डेरा डाले रही।
पुलिस व प्रशासनिक अफसर भी यहां की स्थिति पर नजर रखे रहे। इस बीच पुलिस प्रशासन ने दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
शहर कोतवाली प्रभारी राघव राम मिश्र के अनुसार दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत हो रही है। प्रयास किया जा रहा है कि दोनों पक्ष के लोग इस मसले पर सहमति के लिए तैयार हों।