फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर और कंपाने वाली सर्दी के सितम से बेहाल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रविवार को सर्द हवाओं के साथ पड़ी हाड़ कंपाने वाली सर्दी से लोग बेहाल हो गए। सुबह और शाम को कोहरा आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिसंबर माह की शुरुआत से ही ठंड का असर बढ़ने लगा था। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बर्फबारी ने यहां भी अपना असर दिखाना श़ुरु कर दिया है।। पिछले छह दिनों से मौसम में गलन के साथ ही शीतलहर का प्रभाव बढ़ गया था। पिछले तीन दिन से 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से सर्द हवाएं चल रही हैं। रविवार को तो ज्यादी ही सर्दी दिखाई दी। शीतलहर के प्रकोप के कारण लोग करीब दोपहर तक घरों में ही दुबके रहे। दोपहर को हल्की धूप निकली। लेकिन, शाम होते ही सर्दी ने अपना सितम ढाना शुरु कर दिया। लोग शाम होते ही घरों में कैद हो गए। रविवार की रात तक पारा लुढ़ककर चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सोमवार को भी कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जताई गई है। कड़ाके की सर्दी और रविवार का अवकाश होने से बाजारों में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें