फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला के साथ मारपीट और तीन तलाक देने के आरोप में पुलिस ने विवाहिता के पति सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गंज थाना क्षेत्र के घेर मियां निवासी नाजरीन की शादी दस साल पहले सामरान से हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया था। शादी के बाद कुछ दिन तक दोनों का जीवन ठीक-ठाक चला। लेकिन, बाद में ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले महिला के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने लगे। इस बीच एक दिन महिला के विरोध करने पर पति सामरान ने तीन तलाक दे दिया। बाद में महिला ने मामले की जानकारी गंज पुलिस को दी। गंज पुलिस ने नाजरीन की तहरीर के आधार पर सामरान, मबरुर और फहमीदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें