फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान और कार नहीं मिलने पर पति ने दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। दहेज में कार और मकान नहीं मिलने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया ।इस मामले में महिला ने कोतवाली मेें पति सहित सात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला घेर चंदन खां निवासी नाजिया का विवाह कुछ समय पहले पास के ही रहने वाले आसिफ से हुआ था। शादी के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में कुछ समय के बाद ससुराल वालों ने उससे दहेज में कार और मकान की मांग शुुरू कर दी। मांग पूरी नही होने पर सुसराल वाले उसके साथ आए दिन मारपीट किया करते थे। एक दिन पति ने उसको तीन तलाक देकर घर से भगा दिया।बाद में वह मायके आ गई जहां उसने सारा मामला बताया।बाद में इस मामले में उसने कोतवाली थाने में तहरीर दी। इस आधार पर पुलिस ने पति सहित सात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें