रामपुर। परतापुर बी ने पसियापुर को 103-63 से हराकर जिला स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता जीत ली। प्रतियोगिता में जिलेभर की छह टीमों ने हिस्सा लिया।
सोमवार को जिला स्तरीय पुरुष कबड्डी का आयोजन शहीद के आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी में हुआ। पहला मैच यादव स्पोर्टिंग क्लब और पसियापुर के मध्य खेला गया। जिसमें पसियापुर की टीम ने यादव र्स्पोटिंग क्लब को 63-51 से हरा कर अगले चरण में प्रवेश किया। दूसरा मैच टांडा क्लब और स्वार के बीच खेला गया। जिसमें स्वार की टीम ने टांडा की टीम को 45- 25 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। एक अन्य मैच में परतापुर बी की टीम ने बिलासपुर की टीम की हराकर सेमीफइनल में प्रवेश किया। परतापुर के सौरभ के बेहतरीन खेल के आगे बिलासपुर के खिलाड़ी टिक न सके और 45-30 से परतापुर ने जीत दर्जकर सेमीफइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफइनल परतापुर और स्वार की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें परतापुर बी की टीम ने स्वार को 56-52 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में पसियापुर की टीम ने परतापुर ए को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच परतापुर बी और पसियापुर टीम के मध्य खेला गया। जिसमें परतापुर बी की टीम ने पसियापुर को 103-63 हराकर प्रतियोगिता जीत ली। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी शादाब, तुषार शर्मा व अन्य वरिष्ठ खिलाडी मौजूद रहे।