रामपुर में चीनी मांझे की चपेट में आकर स्कूटी सवार शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके गले में 22 टांके लगाए गए हैं। शिक्षिका को गंभीर हालत में मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है।
सैदनगर ब्लॉक के सींगनखेड़ा गांव में तैनात शिक्षिका नीता रानी रामपुर के पुरानी गंज में रहती हैं। गुरुवार की शाम वह अस्पताल रोड स्थित एक पार्लर में स्कूटी से जा रही थीं। रास्ते में वो चीनी मांझे की चपेट में आ गईं। उन्होंने हेलमेट पहन रखा था। मांझा उनकी गर्दन में लिपट गया, जिससे गहरा जख्म हुआ है।