मामला क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की एक युवती रविवार की देर शाम लगभग आठ बजे दवा लेने के लिए गांव के ही एक झोलाछाप के क्लीनिक पर गई थी। उस समय झोलाछाप अकेला था। आरोप है कि युवती को अकेला देखकर उसने अपने क्लीनिक का शटर गिरा दिया और छेड़खानी शुरू कर दी। युवती झोलाछाप के दुर्व्यवहार से घबरा गई ओर उसने चीख-पुकार शुरू कर दी।
क्लीनिक के आसपास लोग थे जब उन्होंने चीखों सुनी तब वह आ गए और क्लीनिक का शटर खुलवाकर आरोपी की धुनाई शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी का सिर भी फट गया, जिससे वह लहुलुहान हो गया। इसी दौरान किसी ने डायल 112 पर कॉल कर दी, जिसके चलते कुछ ही देर में पुलिस भी आ गई।
ग्रामीणों और पुलिस ने युवती को तो उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया, लेकिन घायल चिकित्सक को स्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के बजाय माफी मंगवाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर नहीं मिली हैं, जिसके चलते कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी।