फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सभी निकायों में बनेंगे स्वनिधि गलियारे, जमीन की तलाश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले के सभी स्ट्रीट वेंडर व्यवस्थित होंगे। इसके लिए ज्वालानगर की तर्ज पर सभी निकायों में पीएम स्वनिधि गलियारे बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने सभी निकायों को जमीन चिह्नित करने के आदेश दे दिए हैं। जिसके बाद निकायों के स्तर पर जमीन चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया गया है।जिले के सभी निकायों में जाम की समस्या आम है। इसकी बड़ी वजह अव्यवस्थित बाजार हैं। इसके अलावा फलों, सब्जियों और अन्य सामानों के ठेले गलियों में घूमते नजर आते हैं। ऐसे में लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें होती हैं। बिलासपुर, स्वार, टांडा, मिलक, शाहबाद आदि निकायों की भी यही स्थिति है। लिहाजा, बाजारों को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने और रेहड़ी पटरी के दुकानदारों को व्यवस्थित तरीके से स्थान देने की मुहिम रामपुर शहर विधायक आकाश सक्सेना के स्तर पर शुरू हुई।
विज्ञापन

उन्होंने ज्वालानगर में प्रदेश के पहले पीएम स्वनिधि गलियारे का निर्माण कराया, जिसमें करीब तीन सौ दुकानदारों को सुरक्षित व स्थायी स्थान दिया गया है। इसी तरह सिविल लाइंस और गांधी समाधि के पास और गलियारे बनाने की योजना पर काम चल रहा है। ऐसे में अब ज्वालानगर की तर्ज पर ही जिले के सभी निकायों में पीएम स्वनिधि गलियारे बनाए जाएंगे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने इस संबंध में सभी अधिशासी अधिकाारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसके बाद निकायों के स्तर पर स्थान चिह्नित करने का काम शुरू हो गया है।
-
- ज्वालानगर में प्रदेश का पहला पीएम स्वनिधि गलियारा बनाया गया है। जिसके बाद अब सभी निकायों में ऐसे गलियारे बनाए जाएंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी ने सभी को निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी निकायों को अपने यहां जमीन तलाश कर स्वनिधि गलियारा बनाना है। इससे वेंडरों को काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सौरभ भट्ट, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें