फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: तंत्र-मंत्र के फेर में अनायजा की हत्या का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। ग्राम धावनी हसनपुर में रेत-बजरी कारोबारी दानिश अली की इकलौती बेटी अनायजा नूर (3) की हत्या तंत्र-मंत्र के चक्कर में भी किए जाने की आशंका है। पुलिस भी इस पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि किराना व्यापारी की पत्नी तंत्र-मंत्र करती है। दानिश अली के अनुसार सात अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे उनकी बेटी अपने घर से टॉफी लेने के लिए करीब 300 मीटर दूर सड़क किनारे स्थित एक किराना की दुकान पर गई थी। उसके बाद वह वापस नहीं लौटी थी। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे गांव की महिला ने बताया कि एक खाली प्लॉट में बोरी पड़ी है। जब मौके पर जाकर देखा तो उसमें उनकी बेटी का शव था। मुंह पॉलिथीन से बंद था, हाथ बंधे हुए थे और दोनों पैर कटे थे। गांव में पहले रंजिश के चलते अनायजा के गायब होने की चर्चा थी, लेकिन शव की स्थिति देखकर तंत्र-मंत्र के चलते हत्या किए जाने की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि किराना व्यापारी की पत्नी तंत्र-मंत्र करती है। उसके घर में अक्सर तंत्र-मंत्र का कार्य कराने के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहता है। दानिश अली और उनके परिवार के सदस्यों ने बेटी की हत्या की वजह तंत्र-मंत्र के चलते होने से इन्कार नहीं किया। उन्होंने कहा कि हो सकता है इसलिए उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की, ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो।
-
सीमा ने सबसे पहले देखा अनायजा का शव
ग्राम धावनी हसनपुर निवासी अकबर अली की पत्नी सीमा बी मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे अपने घर के नजदीक नसीर अहमद के खाली प्लाॅट में कूड़ा फेंकने के लिए गईं थीं। इस दौरान उनकी नजर एक बोरी पर पड़ी। उन्होंने देखा की बोरी का मुंह खुला हुआ है। आशंका होने पर उन्होंने तुरंत मोहल्ले के लोगों को प्लॉट में बोरी पड़ी होनी की बात कही। मौके पर दानिश और अन्य लोग पहुंचे तो बोरी में अनायजा का शव मिला।
विज्ञापन


18 साल पहले धावनी से हसनपुर आया था व्यापारी का परिवार
ग्राम धावनी हसनपुर में हुई तीन वर्षीय अनायजा की हत्या के मामले में परिवार के लोग जिस किराना व्यापारी के परिवार पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वह 18 साल पहले ही धावनी से हसनपुर आया था। दरअसल, धावनी और हसनपुर के बीच में से एक सड़क गुजरती है। किराना व्यापारी की पत्नी तंत्र-मंत्र करती है। इसके चलते धावनी गांव के लोगों ने उसका विरोध करना शुरू कर दिया था। इसके बाद 18 वर्ष पहले किराना व्यापारी अपने परिवार के साथ हसनपुर में आकर बस गया था।
-

ढंग से तलाशी लेती पुलिस तो बच सकती थी अनायजा की जान
परिजनों का आरोप है कि सात अप्रैल को अनायजा के लापता होने के बाद पुलिस भी गांव में आई थी। रात करीब नौ बजे उन्हें पड़ोसी किराना व्यापारी के परिवार पर बेटी को गायब करने को लेकर शक हुआ था। उन्होंने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस रात में आई और तलाशी के नाम पर खानापूर्ति करके चली गई। परिजनों का कहना है कि अगर तभी पुलिस किराना व्यापारी के घर की ढंग से तलाशी लेती तो शायद अनायजा की जान बच जाती। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें