लंबे समय तक अपनी बीमारी की वजह से सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहे समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान एक बार फिर पुराने तेवर में नजर आए। रामपुर में निकाय चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने विरोधियों पर जमकर हमला किया। आजम खं ने शुक्रवार को रामपुर नगरपालिका के अध्यक्ष पद की पार्टी उम्मीदवार फात्म जबी के पक्ष में प्रचार किया और विरोधियों पर जमकर हमला बोला।
आजम खं ने कहा कि रामपुर वालों 150 करोड़ के हिंदुस्तान में तुम्हारी रामपुर की सीट का जिक्र हिंदुस्तान के वजीर-ए-आजम ने किया है। तुम्हारी यह हैसियत है। कितना डरते हैं तुमसे, कितना खौफ है और यह खौफ किसी जाति का नहीं है, ना मेरे वजीर होने का, ना ही मेरे एमपी-एमएलए होने का। क्या हुआ विधानसभा के सदस्य रहें या ना रहें। एक शख्स जो नौजवानी की मंजिलें भी नहीं चढ़ सका, उसकी दो बार विधायकी खत्म कर दी गई। मेरा और अब्दुल्ला का वोट देने का अधिकार भी खत्म हो गया। आजम खां ने अपनी तकरीर से जमकर तालियां बटोरीं।
उनका संबोधन समाप्त होने के बाद उनके समर्थकों में धक्का मुक्की हो गई। उनके दो समर्थक आपस में भिड़ गए और एक दूसरे के गिरेबान पकड़ लिए। ऐसा कहा जा रहा कि धक्कामुक्की ने किसी ने शानी खां को थप्पड़ मार दिया। हालांकि वो इस बात से इनकार कर रहे हैं।