फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: धूप खिली बढ़े तापमान के साथ उमस ने किया परेशान

Tue, 16 Jul 2024 05:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सोमवार को धूप खिली तो दिन भर लोगों को उमस सताती रही। आर्द्रता 67 प्रतिशत बढ़ने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई। मौसम के जानकारों का कहना है कि मंगलवार को अलग अलग इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सुबह साढ़े छह बजे हल्की धूप निकली और उमस के साथ गर्मी बढ़ गई। सुबह से ही लोग पसीना बहाते नजर आए। 10 बजे तक हवा न चलने से लोगों की उलझन बढ़ गई। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे तक धूप में तेजी आ गई। दोपहर तीन बजे तक धूप छाई रही। धूप हटने के बाद शाम करीब सात बजे तक मौसम में नरमी आई, लेकिन उमस बरकरार रही। मौसम के जानकारों ने बताया कि इस उतार-चढ़ाव के मौसम के बीच हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार को सुबह से ही गर्मी रहने के चलते मौसम काफी खराब रहा है। 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं दक्षिण पूर्वी हवाएं भी बादल को उड़ा ले गई थीं। सावन के पहले सोमवार को तेज बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विज्ञानी आरके सिंह ने बताया कि मौसम में अभी और तब्दीली आएगी। बारिश के आसार बनें रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें