स्वार। होली की पूर्व संध्या पर नगर के बाजार में भारी भीड़ रही। होली पूजन के लिए गन्ने की जमकर खरीदारी हुई इसके अलावा खेतों से गेहूं की बालियों भी लाई गईं।
इसके बाजार में गुलाल और अबीर की भी खूब खरीदारी हुई।नगर के मुख्य बाजार में होली के रंग और पिचकारी का विशेष बाजार लगा। यहां नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की भीड़ रही। दिन भर खरीदारों का रेला रहा। गंगादास की पुलिया पर गन्ना बाजार लगा जहां से लोगों ने गन्ने की खरीदारी की।