रामपुर। यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं में अब बहुत कम समय बचा है। कोविड के चलते बंद रहे स्कूल-कॉलेज तो अब खुल गए हैं, लेकिन, छात्र-छात्राओं पर परीक्षा का दबाव ज्यादा है। ऐसे में छात्र इस उलझन में फंसे हैं कि कम समय में सारे टॉपिक कैसे कवर करें। शिक्षकों का कहना है कि छात्र तनाव को हावी न होने दें। और समय प्रबंधन के साथ तैयारी करें। नए टॉपिक के साथ रिवीजन पर ज्यादा ध्यान दें। न्यूमेरिकल सवालों को रटने के बजाय लिखकर याद करें। खानपान अच्छा रखें और पूरी नींद लें। नोट्स जरूर तैयार करें।