फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: विज्ञान व गणित के पेपर में उलझे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड 10वीं का विज्ञान का प्रश्न पत्र था। इस प्रश्न पत्र के सवालों में विद्यार्थी उलझते नजर आए। वहीं, 12वीं में गणित और जीव विज्ञान के पेपर में परीक्षार्थियों को परेशानी हुई। विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर अच्छा खासा कठिन था। बृहस्पतिवार को यूपी बोर्ड की पहली पाली में दसवीं का विज्ञान का प्रश्न पत्र था। शाम को दूसरी पाली में इंटर की गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा थी। प्रश्न पत्र को देखकर छात्रों में तनाव दिखा। यही स्थिति दूसरी पाली में 12वीं की परीक्षा में रही।
विज्ञापन


बोले परीक्षार्थी

- विज्ञान का पेपर कठिन था। प्रश्नों को हल करने में दिक्कत आई। हालांकि कुछ सवाल अच्छे तरीके से किए। -गुंजन सैनी



- कुछ सवाल ऐसे भी थे जिन्हें पढ़ा भी नहीं था। लेकिन जो सवाल आते थे उनको अच्छे से हल किया है। -कमलेश


- मेरा विज्ञान का पेपर था। इसको लेकर काफी तनाव था। प्रश्न पत्र कठिन जरूर था, लेकिन ज्यादातर सवाल हल कर दिए। - मोहम्मद रियाज

-साइंस के पेपर में कई सवाल ऐसे थे जो नहीं आते थे। जो सवाल मुझे आते थे उनको अच्छे से हल किया। उनमें नंबर कटने की संभावना नहीं है। - मोहम्मद आफताब



विज्ञान में 1941 और गणित में 820 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
रामपुर। 10वीं की विज्ञान की परीक्षा में 1941 जबकि 12वीं की गणित व जीव विज्ञान की परीक्षा में 820 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में दसवीं की साइंस की परीक्षा के लिए 27187 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 24096 संस्थागत जबकि 157 व्यक्तिगत परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस तरह कुल 1941 ने दसवीं की विज्ञान की परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दूसरी पाली में 12वीं की गणित व जीव विज्ञान की परीक्षा का आयोजन किया गया, इसमें 13457 में से 12637 ने परीक्षा दी। इस तरह 820 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा रही है।

बीएसए ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
यूपी बोर्ड की परीक्षा जिले में 71 केंद्रों पर हो रही है। जिले में नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार केंद्रों पर पहुंचकर निगरानी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को बीएसए संजीव कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें