फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह बाद भी विद्यार्थियों को नहीं मिल सके टेबलेट और स्मार्टफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पहले आचार संहिता आड़े आई तो अब अफसरों की लापरवाही के चलते पांच माह बाद भी 18988 विद्यार्थियों को पांच माह बाद भी स्मार्ट फोन और टेबलेट का वितरण नहीं हो पाया है। स्मार्ट फोन और टेबलेट का वितरण न होने से विद्यार्थी मायूस हैं। प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष विद्यार्थियों को टेबलेट व स्मार्ट फोन वितरित करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित समारोह में प्रदेशभर से गए विद्यार्थियों को टेबलेट और स्मार्ट फोन वितरित कर योजना की शुरुआत की थी। इस कार्यक्रम में रामपुर के भी 200 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन मिले थे। इसके अलावा 21 मेधावियों को जिला मुख्यालय पर जनप्रतनिधियों में स्मार्ट फोन वितरित किए। शेष विद्यार्थियों को विद्यार्थियों को जिला मुख्यालयों पर ही स्मार्ट फोन और टेबलेट देने के निर्देश दिए गए थे। कुछ ही समय बाद विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से विद्यार्थियों को टेबलेट और स्मार्टफोन का वितरण नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें