फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर के 102 व 180 एंबुलेंस कर्मियों ने की हड़ताल, मरीज हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गईं। अस्पताल आने वाले मरीजों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा। गर्भवती महिलाएं ई-रिक्शा, बाइक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और निजी वाहनों से पहुंचीं। इसके अलावा बीमार और घायलों को लेकर भी परिजन ई-रिक्शा और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचे। इस दौरान गर्भवती महिलाएं और तीमारदार घर जाने के लिए एंबुलेंस की आस तकते रहे। निजी वाहनों से मरीज को अस्पताल तक लाने में तीमारदारों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें