रामपुर। परिषदीय स्कूलों की जिला स्तरीय मिनी क्रीड़ा एंव शैक्षिक प्रतियोगिता 6,7 व 8 दिसंबर को शहीदे आजम स्पोटर्स स्टेडियम बमनपुुरी में होगी। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए समितियों का गठन किया गया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कल्पना सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में ब्लाक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी और टीमें ही हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता को भव्य बनाने के लिए सभी खंड शिक्षाधिकारियों, जिला समन्वयकों, शिक्षक संघ पदाधिकारियों, व्यायाम शिक्षकों, खेल अनुदेशकों और शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।