रामपुर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी नेता रामगोविंद चौधरी शुक्रवार 25 जून को रामपुर आएंगे। सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि रामगोविंद चौधरी शुक्रवार देर शाम रामपुर पहुंचेंगे और शनिवार 26 जून को वो सपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी नसरीन जहां के नामांकन में शामिल होंगे।