फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमने चाकू नहीं, लोगों के हाथों में कलम थमाई है :आजम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां ने कहा है कि हमने चाकू नहीं, लोगों के हाथों में कलम थमाई है। बिना किसी का नाम लिए कहा कि आपने तो चाकू का हार पहना है और सत्ताधारी लोगों के हाथों में चाकू थमा दिया है, जिससे विनाश का इतिहास लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि रविवार को रामपुर में नारा दिया था कि रामपुर बदल रहा है। पिछले साढ़े पांच सालों में रामपुर में क्या हुआ है किसी छिपा नहीं है। पुलिस-प्रशासन ने जुल्म किया, बेगुनाह लोगों पर झूठे मुकदमे लिखे गए हैं, बिजली चेकिंग के नाम पर गरीबों का उत्पीड़न किया जा रहा है और रामपुर शहर को चार घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामपुर में थे। उन्होंने बिना नाम लिए आजम खां पर निशाना साधा था। कहा था कि रामपुरी चाकू गलत हाथों में, अब वो चाकू से लोगों को सुरक्षा उपलब्ध करा रहा हैं। उन्होंने आजम के बारे में कहा था कि वो अपन कर्मों का परिणाम भुगत रहे हैं। सोमवार को सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में आजम खां ने योगी पर पलटवार किया। कहा कि इस बात का काफी प्रचार किया जा रहा है कि रविवार को रामपुर को 72 करोड़ की सौगात मिल गई। 72 करोड़ से एक सड़क भी नहीं बनेगी। प्रदेश में जब हमारी सरकार थी तो एक मोहल्ले पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाती थी। रामपुर की एतिहासिक गांधी समाधि, आंबेडकर पार्क, जिला अस्पताल की बिल्डिंग, नगरपालिका की बिल्डिंग, नक्षत्रशाला, जौहर अली रोड और शौकत अली रोड का निर्माण किसने करवाया। हमने जो निर्माण कराया था उस पर अपना नाम लिख दिया। नाम बदलने की बजाय कोई निर्माण करा दिया होता और उद्घाटन करने आते तो हम भी उसमें शरीक होते।
आजम खां ने कहा कि हमने जो विकास के कार्य कराएं हैं उसे मिटाया नहीं जा सकता है। जो इमारतें खंडहर हो गई थीं उनकी मरम्मत करवा कर गरीबों के बच्चों के लिए स्कूल खोला। इसके लिए रामपुर के लोगों ने चंदा दिया है। उन्होंने कहा कि हम रहें या न रहें, हमने जो विकास के कार्य करवा दिए हैं उसके लिए लोग हमें याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि लोकसभा के उप चुनाव में जीत का जश्न मनाया जा रहा है। लोकसभा के उप चुनाव में सपा की हार लोकतंत्र की हार थी, संसद की हार थी। सबको पता है कि चुनाव कैसे जीता गया। उन्होंने कहा कि मेरा गुनाह क्या है मैंने गरीबों के बच्चों के लिए स्कूल बनवाएं, यूनिवर्सिटी बनवाई, मेडिकल कॉलेज बनवाया। मेरे इस गुनाह की सजा दी जा रही है। मुझ पर, मेरे परिवार और समर्थकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि मुझे अपने कर्मों की सजा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें