फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी से अपनी बात कहने गए सपाइयों पर पुलिस ने किया है लाठीचार्ज : आजम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां ने कहा कि रविवार की रात सपा कार्यकर्ता एसपी से अपनी बात कहने गए थे। एसपी उनसे मिले नहीं। पुलिस कर्मियों ने उनसे अभद्रता की। इस पर सपा के प्रत्याशी और कुछ कार्यकर्ता उनके घर के बाहर सड़क के किनारे फुटपाथ पर बैठ गए थे। पुलिस ने सपाइयों को बुरी तरह से मारा है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत हुए आजम खां ने कहा कि क्या लोकतंत्र में कोई अपनी बात भी नहीं कह सकेगा। अगर कोई अपनी पीड़ा सुनाने जाएगा तो उसे मारा जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकर्ता संतोष सिंह खैरा को पुलिस ने बहुत मारा है। पुलिस ने उनका हाथ तोड़ दिया है। आजम ने आरोप लगाया कि मिलक के पूर्व विधायक विजय सिंह जो अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं से पुलिस दुर्व्यवहार किया है। ऐसे शब्द कहे हैं जिसे बोलने पर रोकने है और ऐसा बोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन यहां तो कोई सुनवाई ही नहीं है। उन्होंने जो कार्यकर्ता वहां गए थे सबको पुलिस ने मारा है। उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं है। हमने पहले भी कहा था कि लाठी-डंडा खाएंगे आसिम राजा को जिताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें