फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अधिक लाइनलॉस वाले इलाकों में पहले लगेंगे स्मार्ट मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर में अधिक लाइनलाॅस वाले इलाकों में 28 हजार स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इनमें सिविल लाइंस, पहाड़ीगेट और डूंगरपुर क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश विद्युत वितरण मंडल ने जिले में साढ़े तीन लाख मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है, लेकिन फिलहाल शहर में 28 हजार स्मार्ट लगने से शुरुआत होगी। मौजूदा समय में 21 प्रतिशत से अधिक लाइनलॉस हो रहा है। इसमें शहर के मुख्य मोहल्ले सिविल लाइंस, पहाड़ी गेट, बिलासपुर गेट और डूंगरपुर इलाका शामिल है। बिजली विभाग सबसे पहले इन्हीं इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाएगा। एक्सईएन प्रथम इमरान खां ने बताया कि पहले सबसे अधिक लाइनलॉस वाले मोहल्ले शामिल किए जाएंगे। इसके बाद अन्य मोहल्लों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके लिए अगले माह से काम शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें