स्वार। कोतवाली स्वार क्षेत्र में एक युवक चौकीदार के 6 साल के बेटे को बहला फुसलाकर कोसी नदी के किनारे ले गया। वहां उसने बच्चे के साथ जबरन कुकर्म किया। बच्चा रोते-बिलखते घर पहुंचा और उसने अपने साथ हुई दरिंदगी परिजन से बयान की। कुकर्म की बात सुनकर उनके होश उड़ गए। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर मिली तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी घर से फरार है।
मामला स्वार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। इस गांव के चौकीदार का 6 वर्षीय बेटा शनिवार की दोपहर पड़ोस के बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। बताते हैं कि इस दौरान वहां एक युवक आया और बच्चे को बहला फुसलाकर अपने साथ जंगल में कोसी नदी किनारे ले गया। आरोप है कि युवक ने बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास किया। बच्चा रोने लगा लेकिन युवक दरिंदगी पर आमादा रहा। उसने बच्चे का मुंह बंद करके उसके साथ साथ जबरन कुकर्म कर किया। कुकर्म के बाद बच्चा रोते हुए अपने घर आ गया। उसे रोता हुआ देख जब परिजन ने पूछा तो बच्चे की बात सुनकर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई।
बताते हैं कि बच्चे के परिजन आरोपी युवक के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो उन्होंने गाली गलौच की और चुप रहने को लेकर जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया।
इसके बाद पीड़ित चौकीदार अपने बेटे को लेकर कोतवाली पहुंचा जहां आरोपी युवक अरमान के खिलाफ दुष्कर्म करने की तहरीर देदी। पुलिस ने युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करली है। पुलिस ने दुष्कर्म पीड़ित बच्चे को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा हैं। कोतवाल संदीप त्यागी ने बताया कि बच्चे के साथ हुए कुकर्म की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी गई लेकिन वह घर से फरार मिला। कहा कि आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।