रामपुर। जून माह में लगातार रामपुर जनपद के लिए कोरोना को लेकर राहत भरी खबर आ रही है। इसमें कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। बुुुधवार को आई रिपोर्ट में जिले में छह नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। साथ ही 16 लोगों ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया। जिसके बाद सक्रिय संक्रमित मरीजों का आंकड़ा सौ से कम हो गया। बुुुधवार को आई रिपोर्ट में आरटीपीसीआर जांच में चार और निजी लैब में जांच पर दो संक्रमित पाए गए। इस दौरान 16 संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि को पूरा कर लिया। जिले में सक्रिय मामले 95 रह गए हैं। संवाद