रामपुर। शुक्रवार को घोषित यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा परिणाम में जिला जेल में बंद सात कैदियों ने भी सफलता हासिल की। इनमें पांच हाईस्कूल और दो इंटर के परीक्षार्थी हैं। एक महिला ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है। खास बात यह है कि छह कैदियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है, जबकि एक ने द्वितीय श्रेणी हासिल की है। जा काट रहे विजय शर्मा ने 74.40 प्रतिशत अंक हासिल कर हाईस्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी सफलता पर उनके परिजन भी खुश हैं। वहीं राहगुल, कुसुम, मुख्तियार और समीर ने हाईस्कूल में प्रथम श्रेणी की परीक्षा पास की है, वहीं इंटर में पंकज सिंह ने 67.60 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। इसके अलावा प्रशांत ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा पास की है। जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य ने बताया कि जेल के सात बंदियों ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा पास की है। छह ने प्रथम और एक ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा पास कर सफलता हासिल की है।