केमरी। विद्युत निगम व विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाकर छह लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। एसडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि सभी लोग कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। चेकिंग टीम में विजिलेंस प्रभारी लोकेंद्र सिंह, जेई निरंजन गुप्ता, मोहम्मद सलीम, अकमल खां, बूटा सिंह, पप्पू, बब्लू आदि कर्मचारी रहे। संवाद