फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: 24 घंटे बाद पेट्रोल पंपों पर सामान्य हुई स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। चालकों की हड़ताल खत्म होने के साथ डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति भी शुरू हो गई। करीब 24 घंटे की किल्लत के बाद बुधवार दोपहर से पेट्रोल पंपों पर स्थिति सामान्य हो गई। इसके साथ ही वाहन चालकों को आसानी से तेल मिलने लगा।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के चलते आपूर्ति न होने से मंगलवार दोपहर में जिले के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म हो गया था। इसके चलते जिन पेट्रोल पंपों पर तेल था वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। हालांकि, शाम को हड़ताल खत्म होने के बाद रात से ही तेल के टैंकरों से आपूर्ति शुरू कर दी गई थी। बुधवार को दोपहर तक लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर तेल पहुंचा दिया गया, इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
मंगलवार से बुधवार तक पेट्रोल-डीजल की कमी के चलते पेट्रोल पंप मालिकों को करीब 30 लाख का नुकसान हुआ। इसके अलावा स्वार क्षेत्र में भी पेट्रोल की आपूर्ति कर दी गई। टांडा के भी तीन पेट्रोल पंप पूरी तरह खाली हो गए थे। बुधवार दोपहर तक वहां भी आपूर्ति कर दी गई। शाहबाद और बिलासपुर में भी स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन

-
पेट्रोल की आपूर्ति 12 बजे के बाद शुरू हो गई थी। सभी जगह पर तेल के टैंकर पहुंच चुके हैं। अब किसी भी तरह की कोई कमी नहीं है। पंपों पर तेल मिलने लगा है।
विज्ञापन

-शरद गुप्ता, अध्यक्ष पेट्रोल पंप एसोसिएशन, रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें