फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: लाश के कुछ दूरी पर पड़ा था सिंदूर, तंत्र-मंत्र का एंगल पर घूमी सुई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात हुए बिजली मिस्त्री के मर्डर मामले में पुलिस कॉल डिटेल तो खंगाल ही रही है। वहीं अब पुलिस को शव के कुछ दूरी पर एक कपड़ा और सिंदूर भी मिला है, जिसके आधार पर अब पुलिस तंत्र-मंत्र के एंगल पर सुई घुमा रही है। पुलिस का कहना है कि गांव में तंत्र-मंत्र और पूजा पाठ काफी अधिक होता है, तो यह मामला किसी तांत्रिक से भी जुड़ा हो सकता है।
विज्ञापन

मूल रूप से बजीरनगर के रहने वाले लाखन सिंह (25) पुत्र स्व. पुरषोत्त्म की बृहस्पतिवार को गला काटकर हत्या कर दी गयी थी। मामले में पुलिस कॉल डिटेल खंगालने में लगी हुई है। इसके साथ ही पुलिस अब दूसरे एंगल भी शक की सुई घुुुमा रही है। दरअसल, पुलिस को लाश के कुछ दूरी पर एक कपड़ा और सिंदूर भी बरामद हुआ था। जिसके चलते पुलिस अब तंत्र-मंत्र के एंगल पर भी विचार कर रही है। पुलिस का कहना है कि बजीरनगर में तंत्र-मंत्र काफी अधिक होते हैं। ऐसे में हो सकता है कि लाखन भी किसी तंत्र-मंत्र के जाल में फंस गया हो और इसी के चलते यह हत्या हुई हो। पुलिस अब ऐसे में कई तांत्रिकों को भी उठाकर पूछताछ करने की कोशिश कर रही है। एएसपी संसार सिंह ने बताया कि पुलिस को सिंदूर भी मिला था, जिस वजह से तंत्र-मंत्र की ओर भी यह मामला कहीं न कहीं इशारा कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें