फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जौहर विवि को सरकारी घोषित कराने के लिए आजम के मोहल्ले से शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी को सरकारी घोषित किए जाने की मांग को लेकर एक बार फिर से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान की शुरुआत आजम खां के करीबी रहे भाजपा नेता फसाहत अली खां शानू की है। खास बात यह है कि अबकी बार अभियान आजम खां के मोहल्ले से ही शुरू किया गया है, जो एक सप्ताह तक चलेगा। इसके बाद हस्ताक्षर वाला पत्र सीएम योगी को सौंपकर यूनिवर्सिटी को सरकारी घोषित कराने की मांग की जाएगी। सपा नेता आजम खां इस समय सीतापुर जेल में बंद हैं। उनकी जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। आजम के करीबी रहे फसाहत अली खां शानू अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। उनके नेतृत्व में जौहर यूनिवर्सिटी को सरकारी घोषित कराने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई थी। बीच में यह अभियान रुक गया था, लेकिन अब एक बार फिर से यह अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को आजम खां के घेर मीरबाज खां मोहल्ले से अभियान की शुरुआत की गई। सभासद तनवीर गुड्डू और आसिफ खां ने दोपहर एक बजे अभियान की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर किए। भाजपा नेता शानू ने बताया कि जौहर यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर 26 नवंबर से ग्राम सींगनखेड़ा से अभियान की शुरुआत की गई थी। अब शहर में अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद सीएम को पत्र सौंपा जाएगा। इस मौके पर रोमान खान, नसीर खान, दिनेश, सुलेमान, शाहिद खान, रूबीना, साजिद खान, राजू खान समेत तमाम लोगों ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें