फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी को सरकारी घोषित कराने के लिए हस्ताक्षर अभियान जारी

Tue, 28 Nov 2023 01:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी को सरकारी घोषित किए जाने की मांग को लेकर शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान सोमवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन भी तमाम लोगों ने हस्ताक्षर करते हुए मुख्यमंत्री से यूनिवर्सिटी को सरकारी घोषित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी को सरकारी घोषित किए जाने की मांग को लेकर भाजपा नेता फसाहत अली खां शानू की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों के हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। यह अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। युवा भाजपा नेता फसाहत अली शानू ने बताया कि जौहर यूनिवर्सिटी में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर 26 नवंबर रविवार से ग्राम सिंगनखेड़ा से सप्ताह भर के इस अभियान की शुरुआत की गई है जो दूसरे दिन भी जारी रहा इस तरह पूरे जिले में यह हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के अंधकारमय भविष्य को बचाकर उज्ज्वल भविष्य के लिए हस्ताक्षर अभियान में सरकार अपने सरंक्षण में ले इसकी मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें