फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद भागवत कथा में कान्हा की बाल लीलाओं का किया वर्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कथा व्यास श्री राधारमण जी महाराज ने कान्हा की बाल लीलाओं का वर्णन किया।
विज्ञापन

श्री राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित हो रही कथा में कथा व्यास ने कहा कि असुुरों के संहार और संतों की रक्षा करने के लिए ही प्रभु धरती पर अवतरित होते हैं। जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है तब-तब भगवान विष्णु अवतार लेते हैं। इसके बाद उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए पूतना वध, शकटासुर वध, माटी लीला, मूसल लीला, वकासुर वध आदि प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। इसके बाद गोवर्धन पर्वत के माध्यम से इंद्र के अभिमान को चूर कर गोकुलवासियों की रक्षा किए जाने के प्रसंग का वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि परमात्मा प्रेम का स्वरूप है क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं कहा है कि मैं सर्वत्र हूं। इस अवसर पर मंगल शर्मा, किशोरी शर्मा, रामकुमार शर्मा, सुधा शर्मा, ईशू शर्मा, गोपाल शर्मा, नरेश शर्मा, गिरीराज सरन अग्रवाल, सुरेंद्र मिश्रा, विश्वनाथ मिश्रा, नरेश गुप्ता, वीरेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें