फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों के उद्धार के लिए शिव हैं ज्योतिर्लिंग के रूप में विराजमान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। श्रावण माह के पावन पर्व पर चल रही शिव महापुराण कथा में शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंग का वर्णन किया। अग्रवाल धर्मशाला स्थित महालक्ष्मी मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा में शनिवार को कथा वाचक पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने कहा कि भगवान शिव शंकर ने अपने भक्तों को अमृत मयी सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करने के लिए 12 ज्योतिर्लिंग के रूप में स्थापित हैं। उन्होंने शिवलिंग के 12 रूप सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकाल, ओंकारेश्वर, केदारनाथ,भीमेश्वर, विश्वेश्वर, त्रयंबकेश्वर, वैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वर और घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों पर कृपा करने के लिए संपूर्ण भारत वर्ष के कोने-कोने में विराजमान हैं। जल,दूध, दही, घी, शहद, शर्करा, चावल, कनेर पुष्प, शमी पत्र, वेलपत्र, दूर्वा अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया। अंकित शर्मा, मुकुल, हर्षित, तरुण देव मिश्रा, गोमती देवी मिश्रा, मंजू कपूर, प्रीती कपूर, प्रमिला अग्रवाल, चारू गुप्ता, रश्मि, अनीता, माधुरी, विनोद मिश्रा, मंजू शर्मा, उमा अग्रवाल, नंदा देवी, मिथलेश,आशा,सुधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें