महाशिवरात्रि पर नगर में शिव शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें बनी देवी-देवताओं की आकर्षक झंाकियां देख कर नगरवासी मंत्रमुग्ध हो उठे। इस दौरान फूलों की वर्षा कर शिव बारात का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा बड़ा प्राचीन शिव मन्दिर से प्रारंभ हुई और नगर के मैन रोड से होती हुई पंजाबी कालोनी, सैनी मोहल्ला, कोतवाली रोड स्वार खास,चक स्वार, वाल्मीकि बस्ती होती हुई पुन: प्राचीन बड़ा शिवमन्दिर पर जाकर समाप्त हो गई।
शोभायात्रा में भगवान शंकर, राम लक्ष्मण, नारदमुनी, राधा कृष्ण, विष्णु, मां शेरावाली, मां काली, रावण, मंत्री, शुक्र शनि एवं हनुमान जी की वानर सेना की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान कोतवाली प्रभारी हरीश चंद्र जोशी वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरोत्तम सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। शिव बारात कड़ी सुरक्षा के बीच निकाली गई। बारात में अनिल कुमार भारद्वाज, धर्मेन्द्र शर्मा, गजेन्द्र शर्मा, पंडित प्रशांत शर्मा, डा. किशन लाल चन्द्रा, रामऔतार कुमुद, दिनेश थे।