फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी के घाट पर मिला कंकाल, पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई/ शाहबाद। रामगंगा नदी के घाट पर कंकाल मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया है। मौके से एक जूता, घड़ी और हाथ का कड़ा बरामद हुआ है। जिससे पुरुष का कंकाल होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह को पटवाई थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार को नदी के घाट पर कंकाल होने की सूचना मिली। सूचना के बाद थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पटवाई थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि कंकाल को ग्रामीणों ने देखा और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया। मौके से एक जूता, घड़ी और हाथ का कड़ा बरामद हुआ है। पुलिस ने कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही डीएनए जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें