फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सील क्लीनिक दोबारा खोला, झोलाछाप के खिलाफ तहरीर

Thu, 08 Feb 2024 03:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। एक फरवरी को शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. केके चहल ने सैफनी के छितौनी रोड पर दो क्लीनिक को सील किया था। एक झोलाछाप ने सरकारी सील को तोड़कर क्लीनिक का संचालन शुरू कर दिया। अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. केके चहल ने सैफनी के छितौनी रोड पर अशरफी क्लीनिक पर छापा मारा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर झोलाछाप फरार हो गया था। नोडल अधिकारी को क्लीनिक से संबंधित कोई अभिलेख नहीं मिले थे। इस कारण क्लीनिक को सील कर दिया था। इसके बाद नोडल अधिकारी ने पास में ही मोहसिन के क्लीनिक पर छापा भी मारा था। छापे के दौरान मोहसिन कोई अभिलेख नहीं दिखा सका था। कार्रवाई के दौरान नोडल अधिकारी डॉक्टर केके चहल ने मोहसिन की क्लीनिक को भी सील करते हुए नोटिस जारी किया था।
स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद अशरफी क्लीनिक के झोलाछाप डॉक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गई सील को तोड़कर दोबारा संचालन शुरू कर दिया था। जिसकी शिकायत नगर निवासी एक व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग से की थी। बुधवार को दोबारा से नोडल अधिकारी डॉक्टर केके चहल मौके पर पहुंचे। उन्हें अशरफी क्लीनिक की सील टूटी हुई मिली। जिसके बाद दोबारा से नोडल अधिकारी और नायब तहसीलदार ने झोलाछाप के क्लीनिक को सील कर दिया। डॉक्टर केके चहल ने बताया की बिना किसी योग्यता के झोलाछाप क्लीनिक को संचालित कर रहा था। दोबारा से क्लीनिक सील किया गया है। झोलाछाप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए सैफनी थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें