फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एसडीएम ने लापरवाह कानूनगो व दो लेखपालों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने भीषण गर्मी में विरासत दर्ज कराने को तहसील के बार-बार चक्कर काट रहे किसानों की समस्या को शुक्रवार को बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने विरासत दर्ज न करने के मामले में लापरवाही बरतने के आरोपी एक कानूनगो व दो लेखपालों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम हिमांशु उपाध्याय के अनुसार शुक्रवार को उनके कार्यालय में तीन अलग-अलग गांव के लोगों ने लेखपाल व कानूनगो द्वारा विरासत दर्ज न करने की शिकायतें कीं। उन्होंने एसडीएम को बताया कि वह विरासत दर्ज कराने के लिए भीषण गर्मी में बीते काफी समय से चक्कर काट रहे हैं, मगर कानूनगो व दो लेखपाल उनकी समस्या को लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं।
एसडीएम ने विरासत दर्ज न करने के मामले को गंभीरता से देते हुए तत्काल आरोपी कानूनगो व दोनों लेखपालों को अपने समक्ष तलब किया। जिसमें कानूनगो तो एसडीएम के समक्ष पहुंच गए, मगर संबंधित दोनों लेखपाल एसडीएम के समक्ष नहीं पहुंच सके। एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों लेखपालों व कानूनगो का वेतन रोकने की कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि विरासत आदि मामलों में किसी भी तरह की कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन के आदेशों का अनुपालन न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ किसी भी तरह की कोई भी रियायत नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोपी कानूनगो व लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट डीएम को भेजने के भी निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि इसके बावजूद अगर कोई लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ इससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें